Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Static gk

लता मंगेशकर , today's static gk , know about lata mangeshkar

 लता मंगेशकर 👉🏻 लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मराठी और कोंकणी संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था।  👉🏻उनका मूल नाम हेमा था।  👉🏻इन्हें वर्ष 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।  👉🏻वे अनुभवी गायिका आशा भोसले सहित पाँच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं।  👉🏻लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में एक मराठी फिल्म, 'किती हसाल' के लिए अपना पहला पार्श्व गीत रिकॉर्ड किया और वर्ष 1942 में एक मराठी फिल्म, 'पहिली मंगलागौर' में अभिनय भी किया।  👉🏻वर्ष 1946 में, उन्होंने वसंत जोगलेकर द्वारा निर्देशित 'आप की सेवा में' के लिए अपना पहला हिंदी फिल्म पार्श्व गीत रिकॉर्ड किया। 👉🏻वर्ष 1972 में, लता मंगेशकर ने फिल्म 'परिचय' के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।  👉🏻इनके अतिरिक्त उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।  👉🏻6 फरवरी, 2022 को 92 वर्ष की आयु में लता मंगेशकर का निधन हो गया।

शहीद भगत सिंह, sahid bhagat singh know about freedom fighters Static GK

  शहीद भगत सिंह 🇮🇳🇮🇳 ▪️भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को बंगा गाँव, जिला - लायलपुर, पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। ▪️इनका पालन-पोषण पंजाब के जालंधर ज़िले में संधू जाट किसान परिवार में हुआ। ▪️वर्ष 1923 में भगत सिंह ने नेशनल कॉलेज, लाहौर में प्रवेश लिया, जिसकी स्थापना और प्रबंधन लाला लाजपत राय एवं भाई परमानंद द्वारा किया था। ▪️वर्ष 1924 में भगतसिंह कानपुर में शचिन्द्र नाथ सान्याल द्वारा एक साल पहले शुरू किए गए हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (Hindustan Republican Association) के सदस्य बने तथा एसोसिएशन के मुख्य आयोजक चंद्रशेखर आज़ाद थे।  ▪️हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य के रूप में भगत सिंह ने ‘बम का दर्शन’ (Philosophy of the Bomb) को गंभीरता से लेना शुरू किया। ▪️उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ सशस्त्र क्रांति को एकमात्र हथियार माना। ▪️वर्ष 1925 में भगत सिंह लाहौर लौट आए और अगले एक वर्ष के भीतर उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ‘नौजवान भारत सभा’ नामक एक उग्रवादी युवा संगठन का गठन किया। ▪️अप्रैल, 1926 में भगत सिंह ने सोहन सिंह जोश के साथ संपर्क स्थापित...

Rajaram mohan Roy static GK

  राजा राममोहन राय ▪️राजा राममोहन राय का जन्म 22 मई, 1772 को बंगाल के राधानगर में एक रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। ▪️राजा राममोहन राय की प्रारंभिक शिक्षा फारसी और अरबी भाषाओं में पटना में हुई, जहाँ उन्होंने कुरान, सूफी रहस्यवादी कवियों की रचनाओं तथा प्लेटो एवं अरस्तू की पुस्तकों के अरबी संस्करण का अध्ययन किया। ▪️नवंबर, 1830 में वे सती प्रथा संबंधी अधिनियम पर प्रतिबंध लगाने से उत्पन्न संभावित अशांति का प्रतिकार करने के उद्देश्य से इंग्लैंड चले गए। ▪️राजा राममोहन राय पश्चिमी आधुनिक विचारों से बहुत प्रभावित थे और बुद्धिवाद तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर बल देते थे। ▪️एकेश्वरवाद को वे हिंदू धर्म के बहुदेववाद और ईसाई धर्मवाद के प्रति एक सुधारात्मक कदम मानते थे। उनका मानना था कि एकेश्वरवाद ने मानवता के लिए एक सार्वभौमिक मॉडल का समर्थन किया है। ▪️राजा राममोहन राय का मानना था कि जब तक महिलाओं को अशिक्षा, बाल विवाह, सती प्रथा जैसे अमानवीय रूपों से मुक्त नहीं किया जाता, तब तक हिंदू समाज प्रगति नहीं कर सकता। ▪️उन्होंने सती प्रथा को हर मानवीय और सामाजिक भावना के उल्लंघन के रूप में त...